फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दो फ्लैट समेत कंपनी में एसी में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
गर्मी बढ़ने के साथ ही एसी में आग लगने की घटनाएं भी बढ़ रहीं
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। गर्मी बढ़ने के साथ ही शहर में एसी में आग लगने की घटनाएं बढ़ रहीं हैं। शुक्रवार को शहर की दो सोसाइटियों के फ्लैट समेत एक आईटी कंपनी में लगे एसी में आग लगी। दो फ्लैटों में एसी का कंप्रेशर फट गया था। हालांकि किसी भी जगह पर कोई जनहानि नहीं हुई मगर दोनों फ्लैट की गृहस्थी जलकर राख हो गई। वहीं कंपनी में कुछ सामान जल गया।





जानकारी के मुताबिक, पहला हादसा सेक्टर-75 स्थित फ्यूटेक गेटवे सोसाइटी के टावर ए-1 के सातवें तल के फ्लैट में हुआ। अग्निश्मन विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक टीम ने सोसाइटी की होजरील (आग बुझाने की पाइप) से आग पर काबू पाया। वहीं दूसरा हादसा सेक्टर-56 की बीपीसीएल सोसाइटी के सातवें तल के फ्लैट में हुआ। हालांकि समय रहते दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पा लिया, बड़ा हादसा होने से टल गया। तीसरा हादसा सेक्टर-63 के एच ब्लॉक स्थित एक आईटी कंपनी में हुआ।अग्निश्मन विभाग के मुताबिक शुरुआती जांच में सामने आया है कि आग एसी के आउटडोर से लगी थी। आग लगने के समय कंपनी के अधिकतर कर्मचारी जा चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन





एसी की सर्विसिंग करवाएं, लगातार चलाकर न रखें



सीएफओ प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि शहर में आग लगने की अधिकतर घटनाएं हो रही हैं वह एसी में ब्लास्ट और शॉर्ट सर्किट की वजह से हो रहीं हैं। इससे बचने के लिए एसी की नियमित अंतराल पर सर्विसिंग कराते रहें। साथ ही इसे लगातार न चलाएं। वायरिंग की नियमित टेस्टिंग करवाएं। अधिकांश कंपनियां यह सलाह देती हैं कि कम से कम 24 डिग्री तापमान पर एसी चलाना बेहतर होता है। इसके अलावा गैस की रिफलिंग अनाधिकृत वेंडर से न करवाएं। अच्छी गुणवत्ता का एमसीबी (मिनेचर सर्किट ब्रेकर) लगवाएं, जिससे आग लगने पर बिजली सप्लाई तुरंत बंद हो जाए। आग लगने पर सोसाइटी, सेक्टर की मेंटनेंस टीम को सूचना दें। इसके पहले डॉयल-112 पर भी सूचना फायर ब्रिगेड को दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें