माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ओमिक्रॉन स्थित एक सोसाइटी के बंद फ्लैट में आग लगने से सारा सामान जलकर राख हो गया। हादसे के वक्त फ्लैट मालिक घर पर नहीं था। बालकनी में एसी पाइप के लिए बने होल से धुआं आने पर इसका पता चला। पड़ोसियों ने फायर बिग्रेड को सूचित कॉल किया गया हालांकि उनके पहुंचने से पहले ही आग बुझ गई। घटना ओमिक्रोन स्थित मिग्सन अल्टीमो सोसाइटी की है।
फ्लैट के मालिक राजू ने बताया कि बुधवार सुबह छह बजे अचानक आग लग गई थी। हालांकि आग लगने का वास्तविक कारण अब तक पता नहीं चल पाया है। उधर, सोसाइटी के लोगों के मुताबिक एक हफ्ते के भीतर फ्लैट में आग लगने की यह दूसरी घटना है। सोसाइटी में रहने वाले सुशांत खंडेलवाल ने बताया कि आग काफी फैल चुकी थी और पूरे कमरे में धुआं भर गया था। एफएसओ जितेंद्र ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची थी, लेकिन तब तक आग को नियंत्रित किया जा चुका था।