फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जिला अस्पताल मांडीखेड़ा में शॉर्ट सर्किट से लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
-अहम रिकॉर्ड व इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर राख, जनहानि नहीं
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी नगीना।


जिला अस्पताल मांडीखेड़ा के कमरा नंबर 18 में शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आकर वहां रखा गया महत्वपूर्ण कागजी रिकॉर्ड पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। इसके साथ ही इनवर्टर, एसी सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी जलकर राख हो गए। गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन



आग लगने की सूचना मिलते ही अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। मरीजों और उनके परिजनों में दहशत का माहौल बन गया। लोगों का आरोप है कि अस्पताल में आग की घटनाओं में अक्सर या तो जरूरी सामान या अहम दस्तावेज ही जलते हैं, जिससे कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। ताजा घटना ने एक बार फिर अस्पताल प्रशासन की लापरवाही को उजागर कर दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अस्पताल परिसर के कई हिस्सों में बिजली के खुले और जर्जर तार लगे हुए हैं, जो कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं। आग की घटना के बाद फायर सेफ्टी और सुरक्षा इंतजामों की भी पोल खुल गई है। लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि अस्पताल में तुरंत पुख्ता फायर सेफ्टी इंतजाम किए जाएं। वहीं डॉक्टर प्रवीण ने बताया कि आग लगने की शिकायत जल्द ही पुलिस और प्रशासन को दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें