फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा: एसी में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, समय रहते बड़ा हादसा टला

Thu, 07 May 2026 10:46 AM IST
Rahul Kumar Tiwari माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा

सार

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर बीटा वन स्थित ई-164 मकान में एसी में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड और पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद और दमकल कर्मियों की मशक्कत से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया।
 
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा में मकान में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर बीटा वन के ई 164 मकान में एसी में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। निवासियों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन


आसपास के लोग भी आग बुझाने में जुट गए थे। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। सेक्टर के महासचिव हरेंद्र भाटी ने बताया कि सूचना मिलते ही उन्होंने फायर अधिकारियों को फोन किया था। कुछ ही देर में फायर अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंच गए। लोगों की मदद और फायर ब्रिगेड की तत्काल सहायता से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें