फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सोसाइटी के बेसमेंट में जमा कूड़े में लगी आग, बड़ा हादसा टला

विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा वेस्ट ​स्थित मिग्सन विलासा सोसाइटी में लगी आग ।  स्रोत वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ईटा-2 स्थित मिग्सन विलासा सोसाइटी के बेसमेंट में देर रात करीब तीन बजे खुले में पड़े कचरे में आग लग गई। इस समय पूरी सोसाइटी के निवासी गहरी नींद में थे। देखते ही देखते आग की लपटों ने बेसमेंट के एक हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन


सोसाइटी की एओए अध्यक्ष मुकुल ने बताया कि बेसमेंट में खुले में कचरा पड़ा होने के कारण आग लगने की घटना हुई। यदि आग की लपटें रिहायशी टावरों तक पहुंच जातीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। उन्होंने सोसाइटी की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि हाईराइज सोसाइटी में इस तरह की लापरवाही गंभीर खतरा हो सकती हैं। उन्होंने प्रबंधन से बेसमेंट की नियमित सफाई कराने और अग्नि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की, ताकि भविष्य में ऐसी घटना न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें