सेक्टर-18 में हुआ हादसा, कोई जनहानि नहीं
नोएडा। सेक्टर-18 स्थित एक स्पा सेंटर व सैलून में बुधवार शाम को अचानक आग लग गई। इसमें लाखों के सामान जल गए। अग्निशमन विभाग की टीम ने एक दमकल गाड़ी की मदद से आग को बुझा दिया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। आग लगने के कारण का पता लगाया जा रहा है।
पुलिस ने बताया कि सेक्टर-18 में वीवा वेलनेस में बुधवार की शाम अचानक आग लग गई। अंदर मौजूद लोग किसी तरह बाहर निकले। इसके बाद सूचना पर पुलिस व अग्निशमन विभाग की टीम पहुंची। बेसमेंट में होने के कारण स्पा सेंटर से धुआं आसानी से नहीं निकल रहा था। धुंआ निकालने का इंंतजाम करने के बाद अग्निशमनकर्मी मास्क और ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ पहुंचे और आग बुझाया। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जाहिर की जा रही है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि आग लगने के कारण की जांच की जा रही है। ब्यूरो