फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा : यमुना एक्सप्रेस-वे पर रोडवेज की बस में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी 

Thu, 13 May 2021 06:16 PM IST
सुशील कुमार कुमार माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा

सार

मौके पर पहुंचे दमकलकर्मी और पुलिस ने बस में लग आग पर काबू पाया। सवारियों को अन्य वाहन से दिल्ली के लिए रवाना किया गया। पुलिस के मुताबिक बृहस्पतिवार दोपहर यूपी रोडवेज की बस आगरा से सवारी लेकर दिल्ली आ रही थी। बस में करीब 15 यात्री सवार थे। 
विज्ञापन
रोडवेज की बस में लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा से यात्रियों को लेकर दिल्ली जा रही फाउंड्री नगर डिपो की बस में गुरुवार दोपहर अचानक आग लग गई। आग बस की आगे की ओर लगी। चालक और परिचालक शोर मचाते हुए बाहर निकले। बस में सवार लगभग 15 सवारियां भी समय रहते बाहर निकल गईं। इससे यहां एक बड़ा हादसा टल गया। 
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे दमकलकर्मी और पुलिस ने बस में लग आग पर काबू पाया। सवारियों को अन्य वाहन से दिल्ली के लिए रवाना किया गया। पुलिस के मुताबिक बृहस्पतिवार दोपहर यूपी रोडवेज की बस आगरा से सवारी लेकर दिल्ली आ रही थी। बस में करीब 15 यात्री सवार थे। 

बस जब यमुना एक्सप्रेस वे पर थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र में जीरो पॉइंट के पास पहुंची। तभी बस में अचानक आग लग गई। बस में आग की सूचना से सवारियों में अफरा-तफरी मच गई। आग लगने पर चालक ने साइड में बस रोकी और परिचालक को आग के बारे में बताया। चालक ने सवारियों से शोर मचाते हुए तुरंत बस खाली करने की अपील की। 
विज्ञापन


चंद पलों में पूरी बस खाली हो गई और आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना पर नॉलेज पार्क थाना पुलिस और दमकल के कई वाहन मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। पुलिस का कहना है कि यात्री सुरक्षित बाहर निकल गए। आग पर काबू पा लिया गया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें