नोएडा स्पेशल इकॉनमी जोन में स्थित एक एक्सपोर्ट कंपनी में सोमवार को अचानक आग लग जाने के कारण भगदड़ मच गई। इस घटना में कंपनी में काम कर रहे कर्मचारियों को छोटी-मोटी चोटें आई हैं।
विज्ञापन
अनुमान लगाया जा रहा है कि आग लगने की इस घटना में करोड़ों के सामान जलकर राख हो गए। बताया जा रहा है कि आग सबसे पहले केमिकल के ड्रम में लगी थी, जिसके बाद कंपनी के बाकी हिस्सों में भी फैल गई।