फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा हॉस्टल में हादसा: 12वीं मंजिल के कमरे में भड़की आग, कर्मचारियों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

Sat, 25 Apr 2026 07:31 PM IST
Rahul Kumar Tiwari माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा

सार

ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित लिविंग स्टेंजा हॉस्टल की 12वीं मंजिल पर शनिवार शाम गद्दे में आग लग गई। कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया। सभी छात्र सुरक्षित निकले और कोई जनहानि नहीं हुई।
 
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा हॉस्टल में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित लिविंग स्टेंजा हॉस्टल में शनिवार शाम अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि समय रहते हॉस्टल कर्मचारियों ने करीब आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शनिवार को करीब 6 बजकर 26 मिनट पर हॉस्टल की 12वीं मंजिल पर स्थित रूम नंबर 1211 में दमकल विभाग को आग लगने की सूचना मिली। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कमरे के फर्श पर बिछे गद्दे में आग लग गई थी, जिससे धुआं उठने लगा। धुआं फैलते ही हॉस्टल में मौजूद छात्र-छात्राओं में हलचल मच गई और तत्काल इसकी सूचना प्रबंधन को दी गई।

आग लगने के दौरान छात्र सुरक्षित नीचे उतर आए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए हॉस्टल कर्मचारियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए परिसर में लगे अग्निशमन उपकरणों का उपयोग किया और आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। कर्मचारियों की तत्परता और सूझबूझ के चलते फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। आग को फैलने से रोक दिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन


सीएफओ प्रदीप चौबे ने बताया कि सूचना मिलते ही फायर सर्विस की टीम मौके के लिए रवाना हुई, लेकिन तब तक आग पूरी तरह बुझाई जा चुकी थी। एहतियात के तौर पर टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और सुरक्षा मानकों की जांच की। इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। शुरुआती तौर पर आशंका जताई जा रही है कि गद्दे में आग किसी लापरवाही या ज्वलनशील वस्तु के संपर्क में आने से लगी हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें