फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा: मकान में लगी आग, छत पर फंसे व्यक्ति को सुरक्षित निकाला, तीन दमकल गाड़ियों ने पाया काबू

Fri, 27 Feb 2026 02:45 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
Greater Noida Fire - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा के थाना बिसरख क्षेत्र के गौर सिटी स्थित सावेरी इलाके में शुक्रवार दोपहर एक मकान के ग्राउंड फ्लोर पर अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि आगजनी में कोई जनहानि नहीं हुई।

विज्ञापन


सीएफओ प्रदीप चौबे का कहना है कि फायर स्टेशन को घटना की सूचना दोपहर 12:21 बजे प्राप्त हुई थी। जिसके तुरंत बाद 12:23 बजे गौर सिटी यूनिट की दमकल गाड़ियां घटनास्थल के लिए रवाना कर दी गईं। रेस्क्यू ऑपरेशन में कुल तीन अग्निशमन वाहनों को लगाया गया। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने पाया कि मकान के भूतल पर रखे फर्नीचर और घरेलू सामान में आग लगी हुई थी। आग की लपटें और धुआं तेजी से ऊपर की ओर फैल रहा था, जबकि मकान की ऊपरी मंजिल पर लोग मौजूद थे। 

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दमकल कर्मियों ने तुरंत मोर्चा संभाला और आग पर काबू पाने के साथ-साथ रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। इसी दौरान एक व्यक्ति छत पर फंसा हुआ मिला। दमकल विभाग की टीम ने तत्परता दिखाते हुए लैडर (सीढ़ी) की सहायता से उसे सुरक्षित नीचे उतारा। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। हालांकि सटीक कारणों की जांच की जा रही है। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। समय रहते फायर ब्रिगेड की त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें