एसी की इंडोर यूनिट फटने से फ्लैट में लगी आग
नोएडा। सेक्टर-121 स्थित फ्लोरेंस अपार्टमेंट में शनिवार को एक फ्लैट में एसी की इंडोर यूनिट फटने से अफरातफरी मच गई। यूनिट फटने के साथ आग लगी और फ्लैट में धुआं भर गया। किसी तरह निवासियों ने अपनी जान बचाई। मौके पर पहुंची अग्निशमन की टीम ने आग को शांत किया।
गर्मी के दौरान एसी में आग लगने की ये पहली घटना नहीं है। बीते दिनों में कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। सीएफओ प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि फेज-3 थाना क्षेत्र स्थित सोसाइटी के फ्लैट में आग लग गई। एसी के इंडोर यूनिट से भड़की आग ने पूरे कमरे को अपनी जद में ले लिया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण एसी का इंडोर यूनिट फटना माना जा रहा है। आग से कितना नुकसान हुआ है, इसका भी आंकलन किया जा रहा है। ब्यूरो