फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कपड़ों के वेयर हाउस में लगी आग, लाखों का सामान जला

विज्ञापन
विज्ञापन
दमकल की 17 गाड़ियों ने आठ घंटे बाद आग पर पाया काबू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जिले के बिनौला गांव के पास कपड़ों के वेयर हाउस में बृहस्पतिवार की सुबह लगी आग पर करीब आठ घंटे बाद शाम तक काबू पाया जा सका। आग को बुझाने के लिए विभिन्न फायर स्टेशन की 17 दमकल गाड़ियों को बुुलाना पड़ा। इस घटना में लाखों रुपये का सामान जल गया।
प्राथमिक जांच में वेयर हाउस में आग लगने का कारण शार्ट सर्किट पाया गया है। बृहस्पतिवार सुबह 8.42 पर मानेसर फायर स्टेशन को बिनौला औद्योगिक क्षेत्र स्थित टेक्सटाइल कंपनी के वेयर हाउस में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही मानेसर फायर स्टेशन से दो दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। वेयर हाउस में हजारों मीट्रिक टन कपड़े रखे होने के कारण सामान में तेजी आग फैलने लगी। फायर विभाग के अधिकारियों ने आसपास की फैक्टरी व कंपनियों को भी अलर्ट जारी कर दिया था।
विज्ञापन

वेयर हाउस में आग इतनी भयंकर थी कि वेयर हाउस का टिन शेड भी नीचे गिर गया था और उसके नीचे कपड़े दबने से आग बार-बार धधक रही थी। गनीमत रही कि आग में कोई व्यक्ति हताहत नहीं हुआ है क्योंकि सुबह के समय वेयर हाउस खुला नहीं था और उसके गेट पर ताला लगा हुआ था। आग लगने के कारण कपड़ा व अन्य सामान जलने से काफी नुकसान हुआ है। जांच व आकलन के बाद ही सही नुकसान का पता चल सकेगा। आग को बुझाने के लिए 17 दमकल गाड़ियों को बुलाया गया। इनमें पटौदी से तीन, मानेसर से दो, सेक्टर-37 से दो, उद्योग विहार से दो, सेक्टर-29 से तीन, भीमनगर से एक, सोहना से दो, होंडा कंपनी व मारुति कंपनी से एक-एक दमकल गाड़ी आग बुझाने के लिए पहुंची।
विज्ञापन

वर्जन

मानेसर फायर स्टेशन से अधिकारी ललित कुमार ने बताया कि वेयर हाउस में कपड़ा रखे होने के कारण आग काफी जल्द फैली थी। ऐसे में वेयर हाउस में रखा अधिकतर सामान जल गया। किसी व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है। प्राथमिक तौर पर शार्ट सर्किट से आग लगने का कारण सामने आया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें