दमकलकर्मियों और स्थानीय पुलिस ने आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। आरोप है कि आग लगने के दौरान इमारत में लगे फायर सेफ्टी उपकरणों ने काम नहीं किया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित अजनारा होम्स सोसायटी के एक फ्लैट में खाना बनाते समय रविवार को चिमनी में अचानक आग लग गई। आग लगने से सोसायटी में अफरातफरी मच गई। घटना की सूचना मिलने पर दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
दमकलकर्मियों और स्थानीय पुलिस ने आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। आरोप है कि आग लगने के दौरान इमारत में लगे फायर सेफ्टी उपकरणों ने काम नहीं किया।
वहीं कोतवाली प्रभारी रंजीत सिंह ने बताया कि सोसायटी के एक फ्लैट में खाना बनाते समय अचानक चिमनी में आग लग गई थी। सूचना मिलने पर फायर सर्विस यूनिट और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों टीमों ने मिलकर आग को पूरी तरह बुझा दिया। पुलिस के अनुसार घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।