फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Greater Noida: Gaur City 14 एवेन्यू में लगी आग, पूरे इलाके में अफरातफरी का माहौल, दमकलकर्मियों ने पाया काबू

Wed, 26 Apr 2023 01:06 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोेएडा

सार

ग्रेटर नोएडा की गौर सिटी 14 एवेन्यू में आग लगने की खबर है। यहां एक बिल्डिंग के निचले हिस्से में आग लगी है।
विज्ञापन
गौर सिटी 14 एवेन्यू में लगी आग - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा की गौर सिटी-2 14 एवेन्यू में आग लगने की खबर है। यहां एक बिल्डिंग के निचले हिस्से में आग लगी है। जिससे पूरे इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया। दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। फिलहाल किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। 

विज्ञापन



जानकारी के मुताबिक, आग लगने की की घटना करीब 11: 45 बजे की है। बिल्डिंग में जब आग लगी तो वहां कोई मौजूद नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। फ्लैट से आग की लपटें उठती देख पूरी सोसायटी में भगदड़ मच गई। लोग डर गए, बिल्डर प्रबंधन के साथ दमकल विभाग को आग लगने की सूचना दी गई। जिसके बाद सूचना मिलते ही दमकल कर्मी मौके पर पर पहुंचे और पर काबू पाया। 

बताया जा रहा है कि सोसायटी के एल टावर के फ्लैट संख्या 2097 में आग लगी थी। जिस फ्लैट में आग लगी उसमें ताला लगा हुआ था। जिस वजह से आग पर काबू पाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। फ्लैट किसका है अभी तक इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें