नजीबाबाद। नजीबाबाद - कोटद्वार मार्ग पर ऑटो रिपेयरिंग सेंटर पर आग लगने से रिपेयरिंग के लिए आए 11 वाहन और रिपेयरिंग सेंटर का सामान जल गया। अग्निशमन दल की टीम ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
शुक्रवार की देर शाम कोटद्वार मार्ग स्थित इंडियन ऑटो सर्विस सेंटर पर अचानक आग लग गई। मोहल्ला मुनीरगंज निवासी मो. रेहान के ऑटो सर्विस सेंटर में लगी आग ने कुछ ही देर में भीषण रूप धारण कर लिया। सूचना मिलते ही अग्निशमन दल के प्रभारी केएस जादौन के नेतृत्व पहुंची टीम ने करीब डेढ़ घंटे बाद आग पर काबू पाया।
आग लगने से ऑटो सर्विस सेंटर पर रिपेयर के लिए आईं नौ बाइक और दो स्कूटी सहित लाखों रुपये का सामान जल गया। सर्विस सेंटर स्वामी ने बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका व्यक्त की।