फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जनगणना में लापरवाही पर प्रगणकों होगी एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
-प्रशासन ने दी चेतावनी, सैकड़ों प्रगणक ने अब तक शुरू नहीं किया काम
विज्ञापन

-22 मई से जिले के मकानों की सूची व गणना करने का काम करना था शुरू
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। जिले में जनगणना-2027 के तहत मकानों की गणना का काम पूरी तरह से शुरू नहीं हो सका है। चार दिन बाद भी प्रगणकों की लापरवाही जारी है। सैकड़ों की संख्या में प्रगणकों ने काम शुरू नहीं किया है। जबकि ग्रेनो प्राधिकरण ने सोमवार को बड़ी संख्या में प्रगणकों को जिम्मेदारी सौंपी। ऐसे में जिलाधिकारी ने बैठक कर चेतावनी दी है कि जो प्रगणक काम नहीं कर रहे है। उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। इस संबंध में सभी चार्ज अफसरों को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


जनगणना-2027 के तहत जिले में पहले स्व-गणना का काम चला था। जो 21 मई को पूरा हो गया है। इस दौरान 17,000 परिवार ने ऑनलाइन पोर्टल पर मकानों की जानकारी दी हैं। उसके बाद 22 मई से मकानों की सूची व गणना करने का भौतिक काम शुरू हुआ। कुल 5914 ब्लाॅक में जिले को बांटा गया और उन पर एक-एक प्रगणक की तैनाती की गई। जिनको घर-घर जाकर डेटा संग्रह करने के साथ स्व-गणना के आवेदनों का सत्यापन करना है, लेकिन चार दिन बाद भी ज्यादातर ब्लॉक में काम शुरू नहीं हुआ है। जानकारी होने पर सोमवार को जिलाधिकारी मेधा रूपम ने कलेक्ट्रेट के सभागार में सभी चार्ज अधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें सख्त बरतने के निर्देश दिए है। एडीएम वित्त एवं राजस्व अजीत कुमार ने बताया कि काफी प्रगणक के काम नहीं करने की रिपोर्ट मिली है। इन सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। इस संबंध में संबंधित अफसरों को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें