फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: गाली-गलौज व मारपीट के मामले में प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गाली-गलौज व मारपीट के मामले में प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

दादरी संवाद। कोतवाली दादरी क्षेत्र के जीटी रोड स्थित नई बस्ती गांव के पास एक वेयरहाउस में काम को लेकर हुए विवाद में डीईओ के साथ गाली-गलौज, मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। मैनेजर की कार के शीशे भी तोड़ दिए गए।
विज्ञापन

मामले में एक नामजद समेत तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ कोतवाली दादरी में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। सनी एन्क्लेव निवासी त्रिजेंद्र प्रताप सिंह जीटी रोड स्थित नई बस्ती गांव के पास रिलायंस वेयरहाउस में डीईओ के पद पर तैनात हैं। वेयरहाउस में कार्यरत विकास सिंह द्वारा काम को लेकर अक्सर गाली-गलौज की जाती थी और फोन पर जान से मारने की धमकी दी जाती थी। इसी कारण वेयरहाउस के मैनेजर संजय सिंह राठौर ने विकास सिंह को नौकरी से निष्कासित कर दिया। आरोप है कि इससे नाराज होकर विकास ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर मैनेजर संजय सिंह राठौर की कार पर पथराव कर शीशे तोड़ दिए। साथ ही वेयरहाउस में भी नुकसान पहुंचाया। प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि विकास सिंह व तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ कोतवाली दादरी में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें