फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
-गौ रक्षा हिंदू दल के संस्थापक अध्यक्ष वेद नागर की तहरीर पर दर्ज हुई प्राथमिकी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा/दादरी। दिल्ली में हुए एक सार्वजनिक कार्यक्रम में हिंदू देवी-देवताओं और सनातन धर्म की मान्यताओं के निषेध से जुड़ी प्रतिज्ञाएं दोहराने के आरोप में सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी के खिलाफ थाना दादरी में प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी गौ रक्षा हिंदू दल के संस्थापक अध्यक्ष वेद नागर की तहरीर पर शुक्रवार को दर्ज हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। तहरीर में वेद नागर ने कहा है कि राजकुमार भाटी ने दिल्ली के कार्यक्रम में राजनीतिक स्वार्थ के लिए अपने धर्म, आराध्य देवी-देवताओं और परंपराओं का सार्वजनिक रूप से अपमान किया गया। वहीं कोतवाली प्रभारी नीरज मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

कोट
एफआईआर गलत तरीके से की गई है। मैंने कोई भड़काऊ बयान नहीं दिया है। कार्यक्रम में बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की 22 प्रतिज्ञाएं दोहराईं थी। प्राथमिकी के खिलाफ इलाहाबाद हाईकोर्ट में अपील करेंगे। -राजकुमार भाटी, राष्ट्रीय प्रवक्ता, सपा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें