फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: फर्जी दस्तावेज पर जमीन बेचने के मामले में 63 पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कोर्ट के आदेश पर कोतवाली सेक्टर-113 पुलिस ने जांच शुरू की
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। फर्जी दस्तावेज पर जमीन बेचने के मामले में एक महिला ने 63 लोगों के खिलाफ शिकायत दी। महिला ने मारपीट करने का भी आरोप लगाया और कोर्ट में बताया कि पुलिस द्वारा प्राथमिकी दर्ज न करने पर उसे कोर्ट में अर्जी लगानी पड़ी। कोतवाली सेक्टर-113 प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि मामले में कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


बहलोलपुर निवासी मुन्नी देवी ने कोर्ट में अर्जी दी है कि हैबतपुर में एक गाटा के चार हिस्सेदार हैं। आरोप है कि कुछ लोगों ने साजिश कर उनकी जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया और बाद में उसे अन्य लोगों को बेच दिया। पीडि़ता ने जब बेचने वालों की जानकारी की तब पता चला कि उनके नाम से फर्जी बैंक खाता खोला गया और सामान्य पावर ऑफ अटॉर्नी (जीपीए) तैयार कर जमीन के फर्जी बैनामे कर दिए गए। महिला का कहना है कि उन्होंने मुख्त्यारनामा नहीं दिया और न ही उनके खाते में जमीन बेचे गए पत्रों में दर्शाई गई कोई धनराशि आई। उनका आरोप है कि दस्तावेजों में उनके नाम का दुरुपयोग कर करोड़ों रुपये की जमीन का सौदा कर दिया गया है। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि 21 मई 2025 को दोपहर करीब 12 बजे वह भतीजे के साथ जमीन की स्थिति देखने पहुंचीं। वहां मौजूद लोगों से जब उन्होंने इस संबंध में बातचीत की तो उन पर जानलेवा हमला किया गया। इसके बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की तब पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद उन्होंने कोर्ट में अर्जी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें