फ्लैट के नाम पर 46 लाख की धोखाधड़ी के आरोप में बिल्डर पर मुकदमा दर्ज
- महिला की शिकायत पर प्रतीक बिल्डर व निदेशक समेत अन्य पर नामजद एफआईआर
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। फ्लैट देने के नाम पर 46 लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में प्रतीक बिल्डर व इसके निदेशक समेत अन्य के खिलाफ कोतवाली फेज थ्री में मुकदमा दर्ज किया गया है। भोपाल की रहने वाली महिला ने बिल्डर पर 46 लाख रुपये लेकर फ्लैट रजिस्ट्री नहीं करने का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर दर्ज एफआईआर के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मध्य प्रदेश के भोपाल की रहने वाली जूही विकास भटनागर ने कोर्ट में अर्जी दी है कि वह वर्तमान में गाजियाबाद में रहती हैं। उन्होंने वर्ष 2019 में फ्लैट खरीदने के लिए प्रतीक रिटेलर इंडिया प्राइवेट कंपनी से संपर्क किया था। नोएडा के सेक्टर-67 स्थित बिल्डर के कारपोरेट कार्यालय में 766 वर्गफुट क्षेत्रफल का एक फ्लैट बुक किया। इसकी कीमत 44 लाख 70 हजार रुपये व 54,250 रुपये अन्य शुल्क था। बुकिंग के समय कंपनी के कार्यालय में जाकर 50 हजार 398 रुपये जमा कर दिया। इसकी रसीद भी प्राप्त की। इसके बाद विभिन्न तारीखों में कंपनी को कुल 46 लाख 16 हजार 250 रुपये का भुगतान कर दिया। वहीं बिल्डर प्रवक्ता का कहना है कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है।
पूरी रकम प्राप्त करने के बाद कंपनी के द्वारा छह माह के भीतर कब्जा देने का आश्वासन दिया। कुछ माह बाद ही फ्लैट की रजिस्ट्री करने से इन्कार कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने न तो फ्लैट की रजिस्ट्री की और न ही रुपये लौटाए। इस मामले में पीडि़ता ने पुलिस से शिकायत की लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। अब कोर्ट के आदेश पर प्रतीक रिटेलर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी, निदेशक प्रतीक तिवारी, सीआरएम हेड डीएस चौहान, टावर इंचार्ज नेहा ठाकुर व सहायक बिक्री प्रबंधक के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है।