फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुमति से अधिक पेड़ काटने पर बीपीसीएल पर केस .

विज्ञापन
विज्ञापन
अनुमति से अधिक पेड़ काटने पर बीपीसीएल पर केस
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने अनुमति से अधिक पेड़ काटने के मामले में बुधवार को भारत पेट्रोलियम कंपनी लिमिटेड (बीपीसीएल) के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। कंपनी पर बिना अनुमति के 57 पेड़ काटने का आरोप है। वहीं, बुधवार को वन विभाग ने 150 से अधिक पेड़ काटे जाने की पुष्टि की थी, जबकि नेफोवा ने 400 से अधिक पेड़ कटने का दावा किया था। ग्रेनो वेस्ट के नॉलेज पार्क पांच में ग्रेजियानो गोल चक्कर के पास ग्रीन बेल्ट से सैकड़ों की संख्या में पेड़ काट दिए गए। ग्रीन बेल्ट के पास बीपीसीएल का पेट्रोल पंप बन रहा है। कंपनी को ग्रीन बेल्ट से रास्ते की जरूरत है। ताकि, 60 मीटर रोड से संपर्क हो सके। कंपनी ने प्राधिकरण से 56 पेड़ काटने की अनुमति ली। आरोप है कि बुधवार को 56 पेड़ों की आड़ में सैकड़ों पेड़ काट डाले गए। उद्यान विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक बीपी सिंह ने बीपीसीएल कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। बीपीसीएल के प्रादेशिक प्रबंधक कैलाश पर कार्रवाई करने की मांग की है। इकोटेक तीन थाना पुलिस ने भारतीय वन अधिनियम-1927 की धारा चार व दस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वन विभाग व प्राधिकरण की रिपोर्ट में अंतर
ग्रीन बेल्ट में अवैध तरीके से पेड़ काटने के मामले में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण और वन विभाग की लापरवाही फिर सामने आई है। बुधवार को नेफोवा ने 400 से अधिक पेड़ काटने का आरोप लगाकर शिकायत की थी। वहीं, वन विभाग के प्रभागीय वन अधिकारी पीके श्रीवास्तव ने 150 से अधिक पेड़ काटे जाने की पुष्टि की थी, लेकिन बृहस्पतिवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के उद्यान विभाग ने जो एफआईआर दर्ज करवाई है, उसमें सिर्फ 57 पेड़ काटने का हवाला दिया है। दोनों की रिपोर्ट में अंतर है।
विज्ञापन

वर्जन
रात के समय पेड़ों की गिनती की गई थी। पता चला कि कुल 113 पेड़ों को काटा गया है। 56 पेड़ों की अनुमति थी। बाकी 57 पेड़ बिना अनुमति के काटे गए हैं।
पीके श्रीवास्तव, प्रभागीय वन्य अधिकारी, गौतम बुद्ध नगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें