फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीएलसीसी कंपनी की मालकिन, सीईओ समेत तीन पर एफआईआर दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सौंदर्य उत्पाद बनाने वाली कंपनी वीएलसीसी की मालकिन वंदना लूथरा, सीईओ मनीष झा समेत तीन लोगों के खिलाफ कोतवाली सेक्टर-39 में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुई रिपोर्ट के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। तीनों पर नोएडा के एक फर्म संचालक की एजेंसी को हटाने के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी करने के आरोप हैं।
विज्ञापन

एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि सेक्टर-40 में मेसर्स सुंदर स्टोर के प्रोपराइटर मोहन अग्रवाल की शिकायत पर वीएलसीसी कंपनी की मालकिन वंदना लूथरा, मुख्य कार्यपालक अधिकारी मनीष झा और यश सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। कोर्ट के आदेश पर इस एफआईआर में आरोप लगाया गया है कि मेसर्स सुंदर स्टोर के प्रोपराइटर मोहन अग्रवाल ने वर्ष 2019 में वीएलसीसी उत्पादों की एजेंसी ली थी। जनवरी में पता चला कि वीएलसीसी किसी और को यह एजेंसी देने वाली है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि कंपनी के लोगों ने कूट रचित बिल बनाकर उसके ऊपर करीब 30 लाख रुपये का बकाया बताया। जबकि इतना रकम का बकाया नहीं था। आरोप है कि इस दौरान उनसे एजेंसी वापस ले ली गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें