फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदूवादी नेता की बेटी समेत तीन की मौत मामले में एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
हिंदूवादी नेता की बेटी समेत तीन की मौत मामले में एफआईआर
विज्ञापन

जेवर। यमुना एक्सप्रेसवे पर 15 दिसंबर की रात अनियंत्रित डंपर ने डिवाइडर तोड़कर दूसरी दिशा में जा रही एसयूवी को टक्कर मार दी थी। हादसे में शोहरतगढ़ निवासी और हिंदू वाहिनी के देवीपाटन मंडल प्रभारी सुभाष गुप्ता की बेटी, छोटे भाई की पत्नी और चालक की मौत हो गई थी। वहीं, सुभाष गुप्ता और उनकी भतीजी का उपचार चल रहा है। सुभाष के बेटे सौरभ कुमार ने सोमवार को जेवर कोतवाली में डंपर मालिक व चालक सहित अज्ञात पर गैरइरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

सिद्धार्थ नगर के शोहरतगढ़ निवासी सुभाष गुप्ता 15 दिसंबर को परिवार के साथ दिल्ली स्थित मैक्स अस्पताल जा रहे थे। रात करीब 1:30 बजे जेवर कोतवाली क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर दयानतपुर गांव के पास अनियंत्रित डंपर ने डिवाइडर तोड़कर सुभाष गुप्ता की एसयूवी को टक्कर मार दी थी। हादसे में सुभाष के छोटे भाई दिनेश की पत्नी अनीता (35), बेटी रिंकी (22), शोहरतगढ़ के ही चालक पवन दुबे (40) की मौत हो गई थी। बेटे सौरभ ने बताया कि उनके पिता की गिनती जिले के बड़े नेताओं में की जाती है। घटना में उन्हें साजिश नजर आ रही है। शक है कि जानकर इस तरह से घटना को अंजाम दिया गया है, ताकि यह दुर्घटना लगे। इसी आधार पर शिकायत दी है। वहीं, कोतवाली पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें