फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘तहसील परिसर में हो लघु सचिवालय का निर्माण’

विज्ञापन
तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते युवा एकता मोर्चा के सदस्य। - फोटो : Mewat
विज्ञापन
‘तहसील परिसर में हो लघु सचिवालय का निर्माण’
विज्ञापन

तावडू । तावडू उपमंडल के अंतर्गत प्रस्तावित लघु सचिवालय का निर्माण तहसील परिसर में कराए जाने की मांग उठ रही है। इस संबंध में सोमवार को युवा एकता मोर्चा तावडू ने तहसीलदार शालिनी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

मोर्चा से जुड़े अजरुदीन का कहना है कि लघु सचिवालय का निर्माण तहसील परिसर में खाली पड़ी 4 एकड़ भूमि पर किया जाए। इससे क्षेत्रवासियों और नगर वासियों को काफी लाभ होगा। तहसील परिसर के पास नई अनाजमंडी, सब्जी मंडी, बिजलीघर, नगर पालिका कार्यालय, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, बाईपास रोड, खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय, बस स्टैंड, मेवात मॉडल स्कूल व जन स्वास्थ्य विभाग कार्यालय आदि हैं। आरोप लगाया कि कुछ लोग सरकार के नुमाइंदों को गुमराह कर इसे तावडू शहर से 5 किलोमीटर दूर बनवाने का प्रयास कर रहे हैं। यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान मोर्चा से जुड़े मोहम्मद शाद, पवन कुमार, शाहिद, नसीब, सब्बीर, रज्जाक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें