फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पार्किंग पर कब्जा और रंगदारी मांगने का आरोप, पांच के खिलाफ प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


नोएडा। फ्लैट बेचने के बाद पार्किंग पर कब्जे और बिल्डर से 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में थाना सेक्टर-126 की पुलिस ने पांच के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। कोर्ट में दिए गए प्रार्थनापत्र में बिल्डर विक्रम कथूरिया ने बताया कि उन्होंने इंदिरापुरम के नीति खंड-1 में तीन मंजिला इमारत बनाई थी। दावा है कि फ्लैट बेचते समय लिखित समझौते में पार्किंग का एक हिस्सा बिल्डर के पास रहने की बात तय हुई थी। लेकिन अब खरीदार ने उस हिस्से पर कब्जा कर लिया है।
विज्ञापन


बिल्डर का आरोप है कि अगस्त 2025 में उनकी फॉर्च्यूनर कार पार्किंग में लॉक कर दी गई और उसे छोड़ने के बदले 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। यही नहीं, 10 जनवरी को आरोपियों ने उनके सेक्टर-128 स्थित कार्यालय में घुसकर तोड़फोड़ और स्टाफ से अभद्रता भी की। मामले में अमरपाल, जसवीर, शोएब सिद्दीकी, जयप्रकाश और कपिल बैसला को आरोपी बनाया गया है। एसीपी प्रवीण सिंह ने बताया कि सभी तथ्यों पर जांच के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें