अंडर-20 राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 400 मीटर दौड़ को जय ने केवल 46.03 सेकंड में पूरा किया
इससे पहले मोहम्मद अशफाक ने 46.05 सेकंड में दौड़कर बनाया था रिकॉर्ड
फोटो
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। गौतमबुद्ध नगर के युवा एथलीट जय कुमार नागर ने तमिलनाडु में आयोजित अंडर-20 राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 400 मीटर दौड़ को महज 46.03 सेकंड में पूरा कर स्वर्ण पदक जीता है। इससे पहले यह रिकॉर्ड मोहम्मद अशफाक के नाम था। उन्होंने 46.05 सैकेंड में दौड़ को पूरा किया था।
ग्रेटर नोएडा के दादरी स्थित दुजाना निवासी और वर्तमान में श्री बालाजी एनक्लेव में रहने वाले जय कुमार नागर ने 10 मई 2026 को तमिलनाडु के चेन्नई में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। एथलीट, केरल के त्रिवेंद्रमपुरम स्थित एलएनसीपीई साई इंडियन शिविर में कोच जेसन (जमैका) की निगरानी में एथलेटिक्स के गुर सीखते हैं। एथलीट के पूर्व कोच सोनू भाटी ने खुशी जताते हुए बताया कि जय ने अपनी मेहनत, अनुशासन और लगन से युवाओं के लिए प्रेरणा प्रस्तुत की है।