फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: महिला कोच में सफर कर रहे 32 पुरुष यात्रियों पर जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
सभी लाइनों पर दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने शुरू किया अभियान
विज्ञापन

-
250 रुपये लगाया जा रहा जुर्माना
अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने महिला कोच में पुरुषों को यात्रा करने से रोकने के लिए अभियान चलाया है। मंगलवार को टीम ने 32 पुरुषों पर जुर्माना लगाया। डीएमआरसी के मुख्य कार्यकारी निदेशक अनुज दयाल के अनुसार, अभियान के लिए दस टीमें बनाई गईं हैं।
विज्ञापन

इनमें केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ), दिल्ली मेट्रो रेल पुलिस (डीएमआरपी) और डीएमआरसी के कर्मी शामिल किए गए है। सभी लाइनों पर टीमें अलग-अलग स्टेशनों पर औचक निरीक्षण कर महिला कोच में पुरुष यात्रियों के प्रवेश पर कड़ी निगरानी रखेंगी, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि महिला यात्री सुरक्षित और सहज महसूस करें। नियम तोड़ने वालों से 250 रुपये जुर्माना लिया जा रहा है। जुर्माना नहीं देने वालों को मेट्रो रेल पुलिस को सौंपा जाएगा। इससे पहले जनवरी से जून के बीच डीएमआरसी ने 1,906 पुरुष यात्रियों पर जुर्माना लगाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें