फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बारात घर की दीवार गिरने, सर्विस रोड-नाला धंसने पर जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
बारात घर की दीवार गिरने, सर्विस रोड-नाला धंसने पर जुर्माना
विज्ञापन

-सेक्टर-73 में वाणिज्यिक प्लॉट के आवंटी पर नोएडा प्राधिकरण ने की कार्रवाई, एक सप्ताह में जुर्माना भरने के निर्देश

नोएडा। वाणिज्यिक प्लॉट पर डबल बेसमेंट निर्माण के दौरान बारात घर की दीवार गिरने, सड़क-नाला धंसने पर नोएडा प्राधिकरण ने प्लॉट आवंटी एवेन्यू सुपरमार्ट पर 50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। जुर्माना राशि एक हफ्ते में जमा करने के निर्देश हैं। 9 जुलाई को बारिश के दौरान प्लॉट में चारों तरफ से पानी भरने से मिट्टी धंस गई थी। इसकी वजह से सेक्टर-73 बारात घर की दीवार ढही थी। साथ ही सर्विस रोड और नाला भी धंस गया था।
विज्ञापन


प्राधिकरण के ओएसडी इंदु प्रकाश सिंह की जांच में आवंटी की लापरवाही सामने आई थी। इसके बाद जब वर्क सर्कल की तरफ से निरीक्षण किया गया तब भी मौके पर ढहे नाले और सर्विस रोड को दुरुस्त कराने के काम में तेजी नहीं मिली। प्राधिकरण ने क्षतिग्रस्त नाले और सड़क के काम जल्द करवाने के निर्देश दिए हैं। सीईओ कृष्ण करुणेश ने बताया कि प्रकरण में वर्क सर्कल से रिपोर्ट मांगी गई है। इसके साथ ही कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें