नूंह। शहर में बृहस्पतिवार को नगरपालिका की टीम के सदस्यों ने 18 दुकानदारों के चालाक काटे। इस दौरान दुकानदारों पर 52 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। शहर की सब्जीमंडी, बीच बाजार, नायब वाली गली में जाकर टीम द्वारा दुकानों में पॉलिथीन का उपयोग करने पर कार्रवाई की। वहीं भविष्य में सभी दुकानदारों को पॉलिथीन का उपयोग नहीं करने के लिए सहयोग भी मांगा।
शहर में यह अभियान नगरपालिका के जेई राशिद व भवन निरीक्षक सरफराज की देखरेख में चलाया गया। इस मौके पर उन्होंने बताया कि शहर में यह अभियान जिला उपायुक्त के निर्देश पर चलता रहेगा। शहर को पॉलिथीन मुक्त करने के बाद ही इस अभियान को रोका जाएगा। उन्होंने शहर की कई गली में जाकर दुकानदारों से पॉलिथीन का उपयोग नहीं करने और कपड़ों के थैलों के इस्तेमाल करने की अपील की।
उन्होंने बताया कि पॉलिथीन के कारण हमारे स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। जिससे पशुओं के साथ लोगों को भी कई बीमारियां हो रही है। उन्होंने दुकानदारों से कहा कि लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।