नूंह। पुलिस के वाहन चोर निरोधक दस्ते की टीम ने बुधवार की देर शाम एक बाइक चोर को चोरी की गई बाइक के साथ पकड़ा है। आरोपी को बृहस्पतिवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया। टीम के प्रभारी धर्मेंद्र ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि सलीम उर्फ सम्मन पुत्र बुद्धु निवासी गांव फिरोजपुर नमक चोरी की हीरो डीलक्स मोटरसाइकिल से तावडू जा रहा है। उन्होंने सूचना के आधार पर नूंह के तावडू रोड पर नाकाबंदी कर उसे दबोच लिया। पुलिस को देखकर आरोपी ने भागने का प्रयास किया। लेकिन सहायक उप निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने अन्य पुलिसकर्मियों की मदद से आरोपी को बाइक सहित पकड़ लिया। पुलिस पार्टी ने आरोपी से मोटरसाइकिल के कागज मांगे। तो वह कोई कागज पेश नहीं कर पाया और उसने पुलिस को बताया कि उसने यह मोटरसाइकिल गुरुग्राम के मानेसर सेे चोरी की थी। जांच करने पर मोटरसाइकिल चोरी होने के संबंध में मुकदमा दर्ज मिला। आरोपी के खिलाफ थाना नूंह में मुकदमा दर्ज किया गया है।