फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लावारिस कुत्तों को खाना देने पर लगे जुर्माना व एफआईआर : विजय

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने दिल्ली सरकार व एमसीडी से कदम उठाने की मांग की
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ने दिल्ली में बढ़ते लावारिस कुत्तों के काटने की घटनाओं पर चिंता जताते हुए दिल्ली सरकार और एमसीडी से त्वरित और सख्त कदम उठाने की मांग की है। उन्होंने बृहस्पतिवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि लावारिस कुत्तों को सड़कों पर खाना खिलाने वालों पर जुर्माना और एफआईआर होनी चाहिए। जैसे मुंबई में कबूतरों को दाना डालने पर किया गया है। अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो मामला स्वास्थ्य आपदा और कानूनी संकट में बदल सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने महाराष्ट्र हाईकोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए कहा कि जन स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाने वाले कृत्यों पर सख्ती जरूरी है। हर साल भारत में 20,000 से अधिक लोग रेबीज के कारण जान गंवाते हैं। अब तक इसका कोई इलाज भी नहीं है। ऐसे में कुत्तों को सड़कों पर खाना डालने पर तत्काल प्रतिबंध लगाया जाए और सिविल डिफेंस व पुलिस की मदद से निगरानी की जाए। गोयल ने पीड़ितों को मुआवजा देने, एक टोल-फ्री हेल्पलाइन शुरू करने, कुत्तों की गणना कराने और नसबंदी में लापरवाही पर एमसीडी को जिम्मेदार ठहराते हुए केंद्र को एबीसी नियमों में संशोधन के लिए पत्र लिखने की भी मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें