फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जासूसी के आरोप में वित्त मंत्रालय का डाटा ऑपरेटर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पैसे लेकर दूसरे देशों के लिए कई माह से जासूसी कर रहा था ऑपरेटर
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस ने आरोपी के मोबाइल को जांच के लिए कब्जे में लिया

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली।
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने केंद्रीय वित्त मंत्रालय के डाटा ऑपरेटर को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी पैसे लेकर दूसरे देशों के लिए कई महीनों से जासूसी कर रहा था। आरोपी डाटा इंट्री ऑपरेटर सुमित के मोबाइल को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। पुलिस आरोपी के बैंक खातों की डिटेल भी खंगाल रही है। अपराध शाखा की साइबर सेल ने आरोपी के खिलाफ ऑफिशियल सीक्रेट एक्ट की धारा 3/9 के तहत मंगलवार को मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त (अपराध शाखा) रविंद्र यादव ने जासूसी के आरोप में सुमित के गिरफ्तार करने की पुष्टि की है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। अपराध शाखा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सुमित कई माह से दूसरे देशों के लिए गुप्त व संवेदनशील सूचनाएं लीक कर रहा था। देश का खुफिया विभाग आरोपी पर काफी दिनों से नजर रख रहा था। इसके बाद अपराध शाखा ने मंगलवार को आरोपी सुमित को गिरफ्तार कर लिया। सुमित पैसे के बदले दूसरे देशों को सूचनाएं दे रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें