22 को गणतंत्र दिवस का फाइनल रिहर्सल : नगराधीश
नूंह। सचिवालय के सभागार में शुक्रवार को नगराधीश जयप्रकाश ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमारा राष्ट्रीय पर्व है। इसे पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इसके लिए सभी विभाग अपनी-अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करें। नगराधीश ने कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह यासीन मेव डिग्री कॉलेज में मनाया जाएगा। गणतंत्र दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। इस संबंध में सभी महाविद्यालयों को दिशा निर्देश दिए गए हैं। पर्व का फाइनल रिहर्सल 22 जनवरी को आयोजित होगा।
उन्होंने कहा कि झांकी निकालने वाले सभी विभाग अपनी तैयारियां पूरी कर लें। समारोह स्थल पर बिजली, पेयजल, शौचालय, सफाई, स्वास्थ्य सेवाओं, साउंड सिस्टम और साज-सज्जा आदि कार्यों के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए। इस अवसर पर फिरोजपुर झिरका के एसडीएम रीगन कुमार, नूंह डीएसपी सुधीर तनेजा, जिला राजस्व अधिकारी मनवीर सांगवान, जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश गोरिया, जिला खेल अधिकारी निर्मला, डीएफएससी सीमा शर्मा सहित सभी विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहें।