फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: उलटी दिशा में वाहन चलाने का विरोध पर मारपीट, क्लियो काउंटी सोसाइटी का है मामला

Tue, 02 Jan 2024 12:39 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

फेज तीन थाना पुलिस का कहना है कि सोसाइटी निवासी का ड्राइवर गलत दिशा से गाड़ी लेकर जा रहा था। तभी उसे सोसाइटी के निवासियों ने रोका और सही दिशा में वाहन ले जाने की की बात कही। इस बात को लेकर ड्राइवर और निवासियों के बीच कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
मारपीट करते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा के सेक्टर-121 स्थित क्लियो काउंटी सोसाइटी में रविवार देर रात गलत दिशा में वाहन चलाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों में गाली गलौज और मारपीट हुई। घटना का 11 सेकेंड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दोनों पक्षों में मारपीट होते हुए दिखाई दे रहा है। वीडियो को यूजर ने कमिश्नरेट पुलिस के अधिकारियों को टैग कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन


फेज तीन थाना पुलिस का कहना है कि सोसाइटी निवासी का ड्राइवर गलत दिशा से गाड़ी लेकर जा रहा था। तभी उसे सोसाइटी के निवासियों ने रोका और सही दिशा में वाहन ले जाने की की बात कही। इस बात को लेकर ड्राइवर और निवासियों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने मारपीट का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर सोसाइटी के दोनों पक्षों को थाने में बुलाया गया। पुलिस दोनों पक्षों की शिकायत लेकर छानबीन कर रही है।

लालच देकर छात्र से 10 हजार की ठगी
लिंक ओपन करने पर बोनस मिलने का झांसा देकर जालसाजों ने छात्र के साथ दस हजार रुपये की ठगी कर ली। हालांकि छात्र की सूझबूझ से ठगी के नौ हजार रुपये होल्ड हो गए। शिकायत पर सेक्टर-20 पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-31 निवासी छात्र अजय सरकार ने बताया उसने कॉलेज की फीस जमा करने के लिए अपने बैंक खाते में दस हजार रुपये डाले थे। पैसे डालने के बाद अजय के व्हाट्सएप पर बार-बार मैसेज आने लगे। मैसेज के साथ में एक लिंक भेजा गया। मैसेज में यह भी बताया गया कि लिंक ओपन कर छात्र रजिस्टर करने पर रेफरल कोड से कंपनी बोनस देगी।  जैसे ही छात्र ने लिंक पर क्लिक किया मोबाइल हैंग हो गया और खाते से दस हजार रुपये निकल गए। ठगी की जानकारी होते ही अजय ने ऑनलाइन शिकायत संबंधित पोर्टल पर की। जिससे छात्र के नौ हजार रुपये होल्ड हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें