रामलला के दर्शन के लिए बुक कर सकेंगे पूरी बस
श्रद्धालुओं के लिए नोएडा डिपो ने शुरू की सुविधा, हेल्पलाइन नंबर 962555922 जारी
21 जनवरी से शुरू होगी बस सेवा, 25 बसें लगाई गईं
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए रोडवेज की पूरी बस बुक कराई जा सकेगी। नव वर्ष पर रोडवेज ने श्रद्धालुओं के लिए यह सुविधा शुरू की है। कोई भी फैक्ट्री, निजी कंपनी संचालक समेत अन्य संस्था से जुड़े लोग इसका लाभ ले सकेंगे। 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर शहर हजारों श्रद्धालु अयोध्या पहुंचेंगे। इसके अलावा सामान्य यात्रियों के रोडवेज ने 25 बसें लगाई जाएंगी।
नोएडा डिपो के एआरएम एनपी सिंह ने बताया कि बुकिंग के लिए रोडवेज ने हेल्पलाइन नंबर 9625559228 जारी किया है। अधिक जानकारी के लिए इस पर संपर्क किया जा सकता है। बस सेवा का लाभ 24 घंटे या उससे अधिक समय के लिए भी लिया जा सकता है। विभाग के इस फैसले से लोगों को आराम मिलेगा और निजी बसों के मनमाने किराया वसूली से भी राहत रहेगी। इसके साथ ही बस में सफर करने वाले सभी 52 यात्रियों का पांच लाख का दुर्घटना बीमा भी दिया जाएगा। न्यूनतम किराये में ही यात्रा करने की सुविधा दी जाएगी।
-
बस बुक करने के लिए सीधे आकर मिल भी सकते हैं। हमारी प्राथमिकता जनता को सेवा देने की है। बसों की कोई कमी नहीं है। - एनपी सिंह, एआरएम, नोएडा डिपो