फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लॉट के विवाद में संघर्ष, दूध कारोबारी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
प्लॉट के विवाद में संघर्ष, दूध कारोबारी की मौत
विज्ञापन

रबूपुरा। कस्बे के मोहल्ला कुरैशियान में सोमवार शाम विवादित प्लॉट पर कब्जा करने को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। पथराव और हवाई फायरिंग में दोनों पक्षों की महिलाओं समेत 5 लोग घायल हो गए। जबकि सिर व सीने में पत्थर लगने से गिरकर घायल दूध कारोबारी ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर मोहल्ले में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। दोनों पक्षों के लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मौके से एक्सेवेटर मशीन भी जब्त की गई है। बताया जा रहा है कि दोनों पक्ष एक ही खानदान के हैं। प्लॉट का विवाद लंबे समय से चल रहा है। सोमवार को इस मामले में समझौता कराने के लिए परिवार के लोगों ने बैठक भी की थी। बात नहीं बनने पर दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मोहल्ला कुरैशियान (आजादनगर) निवासी दूध कारोबारी इरशाद उर्फ भुट्टो (55) व इदरीश के बीच लंबे समय से एक प्लॉट को लेकर विवाद चल रहा था, जिसकी कई बार पुलिस अधिकारियों से शिकायत की गई थी। आरोप है कि प्लॉट पर सोमवार को भुट्टो पक्ष एक्सेवेटर मशीन लेकर कब्जा करने पहुंचा। मशीन से इदरीश की झोपड़ी गिरा दी गई। जिसे लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद पथराव हो गया। इस दौरान हवाई फायरिंग का भी आरोप लगा है। इसी बीच सिर में पत्थर लगने से भुट्टो घायल हो गए। परिजनों ने आननफानन में उन्हें जेवर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने भुट्टो के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से मोहल्ले का माहौल तनावपूर्ण है। मौके पर एसीपी जेवर शरदचंद्र शर्मा, कोतवाली जेवर, कोतवाली दनकौर और रबूपुरा थाना की पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों पक्षों में प्लॉट को लेकर विवाद है। 16 सितंबर को दोनों पक्षों को मुचलका पाबंद किया गया था। सिर में पत्थर लगने के बाद कारोबारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनकी मौत हुई है। हालांकि चोट गंभीर नहीं थी। आशंका है हार्टअटैक से उनकी मौत हुई है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
- राजेश कुमार सिंह, डीसीपी ग्रेटर नोएडा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें