फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26.68 करोड़ के विकास कार्यों से चमकेंगे 13 गांव

विज्ञापन
विज्ञापन
26.68 करोड़ के विकास कार्यों से चमकेंगे 13 गांव
विज्ञापन

नोएडा। शहर के 13 गांव 26.68 करोड़ रुपये के 40 विकास कार्यों से चमकेंगे। गांवों में विकास कार्य नोएडा प्राधिकरण कराएगा। सोमवार को जनप्रतिनिधियों व ग्राम प्रधानों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई समीक्षा बैठक में प्राधिकरण ने यह घोषणा की।
ऑनलाइन बैठक में सांसद डॉ. महेश शर्मा, विधायक पंकज सिंह, विधायक तेजपाल नागर, सीईओ रितु माहेश्वरी और प्राधिकरण के सभी विभागों की अधिकारियों के अलावा 13 गांवों के ग्राम प्रधान शामिल हुए। बैठक में प्राधिकरण ने बताया कि जनप्रतिनिधियों व ग्राम प्रधानों की मांगों के सापेक्ष अब तक 50 प्रतिशत काम कराया गया है। 20 प्रतिशत कार्य प्रगति पर है। शेष 30 प्रतिशत कार्य निविदा प्रक्रिया में है। प्राधिकरण की ओर से बताया गया कि हरौला, मोरना, आगाहपुर, हजरतपुर वाजिदपुऱ, चौड़ा सादतपुर/रघुनाथपुऱ, पर्थला खंजरपुर, ककराला, हाजीपुऱ, गढ़ी शाहदरा, नगली वाजिदपुर, दोस्तपुर मंगरौली, गुलावली और झट्टा समेत 13 गांवों में प्रस्तावित कार्यों के सापेक्ष 19.71 करोड़ के काम पूरे किए जा चुके हैं। वहीं, 9.06 करोड़ के काम चल रहे हैं। यहां प्राधिकरण ने 3455 स्मार्ट एलईडी लाइटें लगाई हैं। प्राधिकरण अधिकारियों का कहना है कि 9 गांवों में 2.39 करोड़ की लागत से ओपन जिम बनाए गए हैं और तीन गांवों में प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में उठाई सीवर लाइन की समस्या
बैठक में सीवर लाइन की समस्या पर चर्चा हुई। सीईओ ने इसका सर्वे कराते हुए एक सप्ताह में रिपोर्ट देने को कहा है। साथ ही दो माह में स्थायी समाधान के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा पांच प्रतिशत आबादी के भूखंड देने की बात भी बैठक में उठी। वहीं, बरातघरों में पार्किंग, श्मशान घाट का निर्माण, स्ट्रीट लाइट, सार्वजनिक शौचालय आदि मुद्दों पर भी चर्चा की गई। सीईओ ने संबंधित विभागों से रिपोर्ट देने को कहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें