ग्रेटर नोएडा (संवाद)। गौतमबुद्ध नगर की कराटे खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल में 12 अक्टूबर को पांचवीं इनविटेशनल कराटे चैंपियनशिप 2025 का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में कई स्कूलों व अकादमी से 200 से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे।
उत्तर प्रदेश शितोरियू कराटे एसोसिएशन के महासचिव विवेक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शितोर्यु मार्शल आर्ट्स कराटे एसोसिएशन के तत्वावधान व शितोर्यु कराटे एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के सहयोग से ग्रेटर नोएडा वेस्ट में प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में कुमीते और काता वर्ग में खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इसमें चार वर्ष से अधिक आयु के खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. परवेज अली होंगे।