फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: यमुना एक्सप्रेसवे के चालान की लोकेशन निकली अटलांटिक महासागर

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेसवे पर कटा ई-चालान, लोकेशन अटलांटिक महासागर में दर्ज
विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा। यमुना एक्सप्रेसवे पर एक वाहन चालक का दो हजार रुपये का ई-चालान काटा गया। यह चालान निर्धारित गति सीमा से अधिक रफ्तार के कारण जारी हुआ था। हालांकि, चालान में वाहन की लोकेशन अटलांटिक महासागर के बीचों-बीच दर्ज दिखाई गई, जिससे हैरानी हुई।
विज्ञापन

वाहन चालक अनुजीत शिवम ने सोशल मीडिया एक्स पर अपने ई-चालान की तस्वीर साझा की। उन्होंने बताया कि उनकी कार यमुना एक्सप्रेसवे पर 101 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी। जबकि वहां अधिकतम गति सीमा 100 किलोमीटर प्रति घंटा निर्धारित है। इसी कारण उन्हें दो हजार रुपये का चालान जारी किया गया। चालान में दर्ज अक्षांश और देशांतर 0 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 0 डिग्री पूर्वी देशांतर थे। भौगोलिक रूप से ये निर्देशांक अफ्रीका के पश्चिमी तट के पास अटलांटिक महासागर में पड़ते हैं। यूजर ने अपनी पोस्ट में नोएडा ट्रैफिक पुलिस और यूपी ट्रैफिक पुलिस को टैग कर व्यवस्था पर सवाल उठाए। इस पर नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने उन्हें ई-चालान हेल्पलाइन नंबर 7065060882 पर संपर्क करने की सलाह दी। वहीं डीसीपी ट्रैफिक सैय्यद अली अब्बास का कहना है कि मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें