फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पहले करते थे रेकी, फिर उड़ाते थे बाइक, अंतरराज्यीय चोर गैंग का पर्दाफाश

विज्ञापन
विज्ञापन
वैगनआर से रेकी, सडक़ किनारे खड़ी बाइक चुराने वाले अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का खुलासा
विज्ञापन

- कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस ने गिरोह के चार बदमाशों को किया गिरफ्तार, चोरी की 12 बाइक बरामद
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। बाइक चोरी का ऐसा खेल, जिसमें चोर पहले वैगनआर से रेकी करते, फिर सड़क किनारे खड़ी बाइक को अपना शिकार बनाते। आरोपी आखिर में उसे मजबूरी के नाम पर सस्ते दामों में ठिकाने लगा देते। लेकिन नोएडा के सेक्टर-39 की पुलिस ने इस गिरोह की पूरी कहानी पर ब्रेक लगा दिया। पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर 12 चोरी की बाइक और वारदात में इस्तेमाल वैगनआर कार बरामद की है।
एडीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि शुक्रवार को थाना सेक्टर-39 की टीम ने गोदरेज बिल्डिंग के पीछे स्टेलर ग्रीन पार्क जाने वाली सडक़ से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनकी पहचान मैनपुरी के बेवर थाना क्षेत्र के नेका मऊ गांव निवासी रवि प्रताप (26), विमल शाक्य उर्फ सूर्या (23), प्रशांत सिंह (21) और दिपांशु (23) के रूप में हुई है। चारों वर्तमान में गौतमबुद्धनगर के अलग-अलग स्थानों पर रह रहे थे। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे वैगनआर कार से नोएडा और एनसीआर के इलाकों में घूमते थे। इस दौरान सड़क किनारे खड़ी बाइक की रेकी करते थे। मौका मिलते ही बाइक चोरी कर उसे सुरक्षित स्थान पर छिपा देते थे। इसके बाद खरीदार तलाशकर कम कीमत में बाइक बेच देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को आरोपियों के कब्जे और निशानदेही से दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश से चोरी की गई 12 बाइक मिली हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के खिलाफ थाना सेक्टर-39 में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस अब बरामद बाइकों के संबंध में संबंधित राज्यों और जिलों की पुलिस से जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें