नोएडा (संवाद)। सेक्टर-49 स्थित कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर-51 के पास मंगलवार की शाम एक मोबाइल छिनैती की घटना हुई। खोड़ा निवासी पीड़ित ज्योति जब दफ्तर से घर जा रही थी तो बाइक सवार बदमाश उसका मोबाइल छीनकर भाग गए। सेक्टर-27 स्थित मोहम्मद नोसेर के घर से लैपटॉप चोरी हो गया। सेक्टर-42 से रविवार को एक बाइक चोरी हो गई। पीड़ित सागर बाइक सड़क के किनारे खड़ा कर होटल में खाना लेने गया और जब बाहर आया तो बाइक गायब थी। एडीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि सभी मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई रही है।