यमुना सिटी (संवाद)। जेवर थाना क्षेत्र में दबंगों ने युवक के साथ मारपीट कर लहूलुहान कर दिया और बीच बचाव कराने आई युवक की मां के साथ भी मारपीट की। शोर शराबा सुनकर जब गांव के अन्य लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी वहां से भाग निकले। पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
अली अहमदपुर उर्फ गढ़ी गांव निवासी दिनेश कुमार ने पुलिस को बताया कि 27 जुलाई की रात को वह अपने खेत से घर की ओर जा रहा था। तभी रास्ते में गांव का ही मोनू और उसके साथी हमला कर दिया। दोनों आरोपियों ने उसके मुंह में लोहे के पंच से हमला किया और उसे घायल कर दिया। जब उसकी मां नीरज देवी वहां पहुंची तो आरोपियों ने उन्हें भी लात घूंसे से मारा। पीड़ित ने बताया कि आरोपी थाने का हिस्ट्रीशीटर है। थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है।