फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: खुले नाले की सफाई के बाद मलबा छोड़ने से बढ़ी परेशानी

विज्ञापन
ग्रेनो वेस्ट स्थित श्री राधा स्काई गार्डन सोसाइटी के सामने बने नाले के ऊपर लकड़ी का तख्ता लगाकर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। जिस सफाई से राहत मिलने की उम्मीद थी, वही अब खतरे की वजह बन गई है। ग्रेनो वेस्ट में श्री राधा स्काई गार्डन सोसाइटी के सामने खुले नाले की सफाई के बाद हालात ऐसे हैं कि लोगों को रोजाना लकड़ी के तख्ते पर संतुलन बनाकर नाला पार करना पड़ रहा है। वहीं नाले की सफाई के बाद निकले कचरे को वहीं छोड़ दिया गया है। अब बारिश होने पर कचरा वापस नाले में जाने का डर सताने लगा है।

निवासियों ने बताया कि कुछ दिन पहले नाले की सफाई कराई गई थी। सफाई के दौरान निकाली गई गंदगी और कचरे को उठाकर बाहर ले जाने के बजाय नाले के किनारे ही छोड़ दिया गया है। उन्होंने कहा कि बारिश होते ही यह मलबा फिर नाले में चला जाएगा, जिससे सफाई का कोई फायदा नहीं रहेगा। नाला पार करने का रास्ता हटने के बाद आसपास की सोसाइटियों के निवासी, दुकानदार और राहगीर लकड़ी के तख्ते के सहारे नाला पार कर रहे हैं। हर दिन स्कूल जाने वाले बच्चों को भी इसी अस्थायी व्यवस्था का इस्तेमाल करना पड़ रहा है, जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि नाले के किनारे पड़ा मलबा तुरंत हटाया जाए और नाला पार करने के लिए सुरक्षित और स्थायी रास्ता बनाया जाए ।
विज्ञापन

- नाले की सफाई के बाद मलबा वहीं छोड़ दिया गया है। इससे कुछ दिनों में फिर वही स्थिति बन जाएगी। विभाग को पूरी जिम्मेदारी के साथ काम करना चाहिए। -मुकेश कुमार झा
विज्ञापन

- नाला पार करने का रास्ता हटने से लोगों को काफी दिक्कत हो रही है। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल जाने वाले बच्चों को उठानी पड़ रही है। -राकेश सिंह

- यह काफी व्यस्त इलाका है। हर दिन बड़ी संख्या में लोग यहां से गुजरते हैं। लोगों की सुरक्षा के लिए जल्द स्थायी रास्ता बनाया जाना चाहिए।
-विकाश सिंह

- सिर्फ सफाई करना काफी नहीं है। मलबा हटाकर और नाला पार करने की सुरक्षित व्यवस्था करके ही लोगों को राहत मिल सकती है। -लोकेश त्रिपाठी

ग्रेनो वेस्ट स्थित श्री राधा स्काई गार्डन सोसाइटी के सामने बने नाले के ऊपर लकड़ी का तख्ता लगाकर

ग्रेनो वेस्ट स्थित श्री राधा स्काई गार्डन सोसाइटी के सामने बने नाले के ऊपर लकड़ी का तख्ता लगाकर

ग्रेनो वेस्ट स्थित श्री राधा स्काई गार्डन सोसाइटी के सामने बने नाले के ऊपर लकड़ी का तख्ता लगाकर

ग्रेनो वेस्ट स्थित श्री राधा स्काई गार्डन सोसाइटी के सामने बने नाले के ऊपर लकड़ी का तख्ता लगाकर

ग्रेनो वेस्ट स्थित श्री राधा स्काई गार्डन सोसाइटी के सामने बने नाले के ऊपर लकड़ी का तख्ता लगाकर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें