फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: टावर के खिलाफ गूंजा हल्ला बोल, खाली हाथ लौटी कंपनी

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर स्वर्ण नगरी में सातवें टावर लगाए जाने का लोगों ने किया विरोध
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर स्वर्ण नगरी में एयरटेल कंपनी का मोबाइल टॉवर लगाने के विरोध में निवासियों ने हल्ला बोल दिया। निवासियों का आरोप है कि सेक्टर में पहले से कंपनी के 6 टावर लगे हैं। ऐसे में इस टावर को कहीं और लगाया जाए। लोगों के कड़े विरोध को देखते हुए एयरटेल कंपनी के कर्मचारी बिना टावर लगाए ही वापस चले गए। सेक्टर के लोगों ने निर्णय लिया है कि किसी भी सूरत में सेक्टर में टावर नहीं लगने दिया जाएगा। सेक्टर के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष राजेश्वर भाटी के नेतृत्व में सेक्टर के लोग एकत्र हो गए और टावर लगाने का विरोध किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि परिवार के लोगों के स्वास्थ्य को देखते हुए टावर को सेक्टर में नहीं लगने दिया जाएगा। सेक्टर के लोगों ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों से अनुरोध किया है कि सेक्टर में टावर लगाने की अनुमति न दी जाए। इस अवसर पर सुबोध कुमार,सत्य प्रकाश भडाना, रघुराज भाटी, ईश्वर चंद, केपी सिंह, महेश चंद्र गौतम सहित अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें