फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दिनदहाड़े बंद घरों पर धावा बोलने वाला गैंग बेनकाब, तीन शातिर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- कोतवाली सेक्टर-126 पुलिस ने की कार्रवाई, पुलिस अन्य बदमाशों की कर रही तलाश
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। कोतवाली सेक्टर-126 पुलिस ने दिनदहाड़े बंद घरों का ताला तोड़कर चोरी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस गिरोह के तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके कब्जे से करीब तीन लाख रुपये नकद, सोने-चांदी के आभूषण, चार मोबाइल फोन, चार लैपटॉप, चोरी में इस्तेमाल की गई कार, ताला तोड़ने के औजार और एक चाकू बरामद किया गया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मेरठ के टीपी नगर निवासी शुभम (38) उर्फ काकू, कासना निवासी राहुल शर्मा (37) और दनकौर निवासी सचिन वर्मा (28) के रूप में हुई है।
नोएडा जोन की एडीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि बख्तावरपुर गांव में एक घर में चोरी की घटना हुई थी। घर की मालकिन ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इससे पहले 8 मई को भी बख्तावरपुर निवासी एक व्यक्ति ने अपने घर से दो लैपटॉप और अन्य सामान चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इन घटनाओं के खुलासे के लिए टीम गठित की गई। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो आरोपियों की पहचान की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने बुधवार को मुखबिर की सूचना पर सेक्टर-131 स्थित गढ़ी शाहदरा गांव के सामने पुश्ता रोड से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में मुख्य आरोपी शुभम ने बताया कि वह दिन के समय ऐसे मकानों की रेकी करता था, जिनमें ताला लगा होता था। मौका मिलने पर लोहे की सरिया से ताला तोड़कर घर में घुस जाता और नकदी, आभूषण, मोबाइल व लैपटॉप चोरी कर फरार हो जाता था। इसमें राहुल मदद करता था, जबकि सुनार का काम करने वाला सचिन वर्मा चोरी के आभूषणों को गलाकर बेच देता था। पुलिस जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी काकू के खिलाफ मेरठ और गौतमबुद्धनगर के विभिन्न थानों में कई प्राथमिकी दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें