फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मौसम हुआ सुहाना, दिन में हल्की धूप के बाद शाम में छाए बादल

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। शहर में बुधवार को मौसम सुहावना बना रहा। मंगलवार रात हुई तेज बारिश के बाद लोगों को ठंडक का एहसास हुआ और गर्मी से काफी राहत मिली। बुधवार सुबह हल्की धूप खिली, जिससे दिन की शुरुआत सामान्य रही, लेकिन दोपहर तक आसमान में बादल छाने लगे। मौसम विभाग के अनुसार, दिनभर मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। सुबह जहां धूप रही, वहीं शाम होते-होते बादलों की आवाजाही बढ़ गई।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। कुछ दिन पहले तक तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया था, लेकिन अब मौसम के बदलते मिजाज ने राहत पहुंचाई है। हल्की हवाओं और बादलों की मौजूदगी से वातावरण काफी सुहाना हो गया है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक ऐसे ही मौसम बने रहने की संभावना जताई है, जिससे गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें