फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: स्कूटी के विवाद में ली थी जान...पुलिस की गोली से घायल हुआ आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमित हत्याकांड का मुख्य आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
विज्ञापन

- सेक्टर-3 के पार्क में पुलिस ने घेरा तो की फायरिंग, तमंचा, दो कारतूस और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। नया बांस गांव के पार्क में स्कूटी टकराने के विवाद में अमित की हत्या के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी आफताब उर्फ तुस्सी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। बुधवार देर रात सेक्टर-3 स्थित पार्क में पुलिस टीम ने उसे घेर लिया तो उसने बचने के लिए पुलिसकर्मियों पर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी। घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके कब्जे से तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल बाइक भी बरामद की है।
नोएडा के एडीसीपी अभय कुमार मिश्रा ने बताया कि बुधवार रात करीब दो बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि अमित हत्याकांड में वांछित आफताब सेक्टर-3 के एक पार्क में छिपा है। वह वहां से निकलकर भागने की फिराक में है। सूचना पर फेज-1 थाना पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पार्क के बाहर आरोपी की बाइक खड़ी मिली। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने पार्क के अंदर तलाशी शुरू की। इसी दौरान आफताब अपने एक साथी के साथ सामने से पुलिस टीम को आता देखकर भागने लगा। पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए घेराबंदी की तो उसने तमंचे से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी गोली चलाई, जो आरोपी के पैर में लगी। इसके बाद वह जमीन पर गिर पड़ा और पुलिस ने उसे दबोच लिया। पुलिस अब उसके साथ मौजूद दूसरे व्यक्ति की भूमिका की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमित हत्याकांड में पुलिस ने मंगलवार शाम को एक अन्य नाबालिग आरोपी को संरक्षण में लिया था। आफताब की गिरफ्तारी के बाद अब एक अन्य आरोपी फरार है। उसकी तलाश में पुलिस की दो टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। पुलिस का कहना है कि आफताब के खिलाफ पहले से तीन अन्य मुकदमे भी दर्ज हैं। मृतक के पिता ने एक नाबालिग समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ फेस-1 थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें