फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: चालक को नींद आने से पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, दो मजदूरों की दबकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो....
विज्ञापन

पुलिस ने जेसीबी से ईंट हटवाकर मजदूरों को पहुंचाया अस्पताल, डॉक्टर ने घोषित किया मृत

संवाद न्यूज एजेंसी
रबूपुरा। रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र के गांव आंकलपुर में चालक की लापरवाही के कारण दो मजदूरों की ईंट के नीचे दबकर मौत हो गई। चालक ट्रैक्टर ट्राली में में ईंटें लादकर जेवर की ओर जा रहा था और दोनों मजदूर ट्रॉली में लदी ईंटों के ऊपर बैठे थे। रास्ते में चालक की आंख लग गई और ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसके कारण दोनों मजदूर ईंट के नीचे दब गए और उन्हें अपनी जान गंवानी पड़ी।
पुलिस ने बताया कि मंगलवार दोपहर एक ट्रैक्टर ट्रॉली बुलंदशहर के रामघाट से ईंटों की डिलीवरी देने के लिए जेवर की ओर जा रहा था। थाना रामघाट के गांव रामपुर निवासी नीरज उर्फ टिंकू ट्रैक्टर चला रहा था। जबकि रामपुर गांव के ही कालू और अर्जुन ईंटों के ऊपर बैठे थे। कालू और अर्जुन मजदूरी करते थे और उन्हें ईंटें उतारने के लिए साथ लाया गया था। दोपहर करीब तीन बजे आकलपुर गांव के पास अचानक चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। जिसके कारण ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क किनारे खाई में जाकर पलट गई। ट्रॉली में सवार मजदूर उसके नीचे दब गए और चीख पुकार मच गई। हादसे के बाद राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची रबूपुरा थाना पुलिस ने तत्काल जेसीबी बुलाकर ईंटें हटवाई और दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। लेकिन अस्पताल में डॉक्टर ने अर्जुन (23) और कालू (22) को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

घटना के बाद चालक मौके से हुआ फरार : हादसे के बाद दोनों मजदूर ईंटों के नीचे दब गए और लगभग आधे घंटे बाद जब जेसीबी पहुंची तब उन्हें मशक्कत के बाद बाहर निकाला जा सका। लेकिन इस दौरान ट्रैक्टर चालक नीरज उर्फ टिंकू मौका देखकर वहां से भाग निकला। जिसके बाद पुलिस आरोपी चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची थी और राहत काम शुरू कर दिया था। लेकिन गंभीर घायल होने के कारण मजदूरों की मौत हो गई। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। वहीं आरोपी चालक की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है। उन्होंने बताया कि परिजनों से शिकायत लेकर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। - श्याम बाबू शुक्ला, रबपुरा थाना प्रभारी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें