फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अवैध निर्माण रुकवाने गई प्राधिकरण टीम से गाली-गलौज

विज्ञापन
विज्ञापन
-भूमि पर बिना अनुमति निर्माण का आरोप, ध्वस्तीकरण की कार्रवाई रही अधूरी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। बिसरख गांव में अवैध निर्माण गिराने पहुंची ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण की टीम के काम में बाधा डालने और गाली-गलौज करने के मामले में थाना बिसरख पुलिस ने शनिवार को प्राथमिकी दर्ज की है।
मुकदमा प्राधिकरण के वर्क सर्किल-3 के सहायक प्रबंधक रियाजुद्दीन की तहरीर पर दर्ज किया गया। तहरीर के अनुसार प्राधिकरण के अधिसूचित क्षेत्र में आने वाले बिसरख गांव की भूमि पर प्राधिकरण की अनुमति के बिना अवैध निर्माण कराया जा रहा है। इससे भविष्य में अप्रिय घटना, जल और सीवर की गंभीर समस्या उत्पन्न होने की आशंका जताई गई है। वर्क सर्किल की टीम ने इस निर्माण को कई बार रुकवाया और मौके पर लगातार अनाउंसमेंट भी कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि निर्माणकर्ता रात में छिपकर काम करा रहे थे। इनके खिलाफ नोटिस भी जारी किए जा चुके हैं। सक्षम स्तर से ध्वस्तीकरण की अनुमति लेने और पुलिस प्रशासन से समन्वय के बाद प्राधिकरण का स्टाफ और पुलिस बल मौके पर पहुंचा था। आरोप है कि वहां मूल किसान के साथ कथित अवैध कॉलोनाइजरों और तथाकथित किसान यूनियन के कुछ नेताओं व कार्यकर्ताओं ने कार्रवाई का विरोध किया। इस दौरान सरकारी कार्य में बाधा डाली गई और प्राधिकरण तथा पुलिस प्रशासन के खिलाफ गाली-गलौज व नारेबाजी की गई। वहीं कोतवाली प्रभारी रंजीत सिंह का कहना है कि बिसरख निवासी कुलदीप भाटी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें