फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सिटी पार्क में मेले की अनुमति को लेकर विवाद, रात में हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

- एक पक्ष ने निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की, दूसरे पक्ष ने अनुमति लेकर मेला लगाने का किया दावा
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। मिहिर भोज सिटी पार्क में आयोजित मेले की अनुमति को लेकर शुक्रवार रात विवाद हो गया। इस दौरान लोगों ने हंगामा किया। एक पक्ष की ओर से मेले के आयोजन की अनुमति को लेकर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की गई।
विज्ञापन

आरोप लगाया गया कि संबंधित पक्ष ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से अनुमति लिए बिना मेला संचालित कर रहा है। वहीं दूसरे पक्ष का कहना है कि मेला प्राधिकरण से अनुमति लेकर लगाया गया है। विवाद की सूचना मिलने पर बीटा-2 कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया। प्राधिकरण के डीजीएम विजय रावल का कहना है कि इस प्रकरण में शिकायत मिली है। उद्यान विभाग से इसके दस्तावेज मांगे गए हैं जिससे नियमानुसार कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें